पंचकूला। सेक्टर-26 क्राइम ब्रांच की टीम ने खनन और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विपुल चौहान के रूप में हुई है। आरोपी को जिला अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसको न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार खनन एवं भू विज्ञान विभाग की तरफ से थाना रायपुररानी में शिकायत दी गई थी कि रायपुररानी क्रैशर जोन के पीछे लगातार अवैध खनन चल रहा है। विपुल चौहान की सह पर लोग इस कार्य में संलिप्त हैं। जब उन्हें खनन विभाग की टीम ने जाकर रोका तो वह उनसे अभद्र व्यवहार कर जान से मारने की धमकी देने लगे।
इस पर अधिकारियों की तरफ से रायपुररानी पुलिस ने मामला दर्ज करवाया था। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच क्राइम ब्रांच के पास भेज दी थी। क्राइम ब्रांच की टीम ने जांच कर संलिप्त आरोपी को जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।