फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: स्कूल ऑफ एमिनेंस में दाखिले के लिए 15 से काउंसलिंग शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब के 118 स्कूल ऑफ एमिनेंस में दाखिले के लिए 15 मई से शिक्षा विभाग की तरफ से काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद पंजाब के सहायक निदेशक की तरफ से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। काउंसलिंग के लिए विभाग की तरफ से शेड्यूल भी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है, ताकि विद्यार्थी उसी के मुताबिक काउंसलिंग में भाग ले सकें। इससे पहले 9 मई से मेरिटोरियस स्कूलों के लिए काउंसलिंग शुरू हो चुकी है। इन स्कूलों में दाखिला के लिए 30 मार्च को एक संयुक्त परीक्षा आयोजित करवाई गई थी और 27 अप्रैल को पंजाब बोर्ड के पोर्टल पर इसके नतीजे जारी किए गए थे।
विज्ञापन

योग्य विद्यार्थियों की सूची विभाग ने वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। अलग-अलग जिलों के स्कूलों में सुबह 8 से शाम 5 बजे तक काउंसलिंग प्रक्रिया चलेगी। जिन योग्य विद्यार्थियों को दाखिला मिलेगा, उनको दो दिन के अंदर संबंधित स्कूलों में रिपोर्ट करना होगा। अगर कोई विद्यार्थी दो दिन के अंदर रिपोर्ट नहीं करता है तो विभाग की तरफ से यह माना जाएगा कि संबंधित विद्यार्थी दाखिला लेने के लिए इच्छुक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें