पंचकूला। जिले में मंगलवार को कोरोना के दो नए मामले सामने आए हैं। सीएमओ मुक्ता कुमार ने इसकी पुष्टि की है। इसमें सेक्टर-25 से 50 वर्षीय व्यक्ति और अमरावती से 49 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित मिले हैं। दोनों मरीजों को क्वारंटीन किया गया है। डॉक्टरों की टीम उनकी देखरेख कर रही है। उन्होंने बताया कि अब तक पंचकूला में 18 मामले सक्रिय हैं।
पंचकूला में अब तक कुल 40462 केस सामने आए हैं। इसमें जिले के 30764 केस हैं। पंचकूला में अब तक कोरोना से 378 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं पंचकूला में 747 सैंपल लिए गए हैं। पंचकूला स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अब तक कुल 453063 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। सीएमओ मुक्ता कुमार ने लोगों से अपील की है कि लोग बिना मास्क घर के बाहर नहीं जाएं। लोग खांसी-जुकाम हो तो तुरंत अस्पताल जाकर अपना कोरोना टेस्ट करवा सकते हैं।