पंचकूला। जिले में सोमवार को कोरोना के तीन नए मामले सामने आए हैं। पंचकूला सीएमओ मुक्ता कुमार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सेक्टर-12 और 27 से एक-एक मामला सामने आया है। वहीं एक मामला जिले से बाहर का है। तीनों मरीजों को क्वारंटीन किया गया है। डॉक्टरों की टीम उनकी देखरेख कर रही है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में पंचकूला में 18 एक्टिव केस हैं। पंचकूला में अब तक कुल 40408 केस सामने आए हैं। इसमें पंचकूला के 30717 केस हैं।
पंचकूला में अब तक कोरोना से 377 लोगों की मौत हो चुकी है। सोमवार को पंचकूला में 242 सैंपल लिए गए। पंचकूला स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अब तक कुल 427594 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। पंचकूला सीएमओ मुक्ता कुमार ने लोगों से अपील करते कहा है कि लोग बिना मास्क घर के बाहर नहीं जाएं और सोशल डिस्टेसिंग को मेंटेन रखें। पंचकूला के लोगों से सीएमओ ने अपील करते कहा कि अगर खांसी-जुकाम हो तो वह तुरंत अस्पताल में अपना कोरोना टेस्ट करवा सकते हैं।