फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : कोरोना से एक महिला की मौत, 47 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। कोरोना से एक बुजुर्ग महिला की मौत की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। महिला सेक्टर-17 की रहने वाली थी। मृतका ने कोरोना से बचाव के लिए दोनों डोज लगवाए थे। जिला स्वास्थ्य विभाग ने 5 जनवरी को 760 मरीजों के सैंपल जांच के लिए लिए थे। दो स्वास्थ्य कर्मचारियों सहित 47 नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

इनमें 13 पुरुष और 14 महिलाएं शामिल हैं। इसी के साथ जिले में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 435 पहुंच गई है। इसमें 400 होम आइसोलेटेड और 35 को अस्पतालों में दाखिल किया गया है। रविवार को 188 मरीज स्वस्थ हुए हैं। रिकवरी दर 98.06 फीसदी पहुंच गया है। विदेश से पंचकूला आने वाले 3320 यात्रियों को स्वास्थ्य विभाग ने चिह्नित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें