फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : रैली गांव में एक संक्रमित मिला, जिले में पांच मामले हैं सक्रिय

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में सोमवार को कोरोना का एक नया मामला सामने आया है। सीएमओ मुक्ता कुमार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि गांव रैली की एक नाबालिग संक्रमित मिली है। मरीज को क्वारंटीन किया गया है। डॉक्टरों की टीम उनकी देखरेख कर रही है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में पंचकूला में पांच केस सक्रिय हैं। अब तक कुल 40431 केस सामने आए हैं। इसमें पंचकूला के 30739 केस हैं। पंचकूला में अब तक कोरोना से 377 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

पंचकूला में सोमवार को 161 सैंपल लिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक कुल 436587 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। पंचकूला सीएमओ मुक्ता कुमार ने लोगों से अपील कर कहा है कि लोग बिना मास्क घर के बाहर नहीं जाएं। सोशल डिस्टेंसिंग को मेंटेन करें, जिससे कि कोरोना से बचाव हो सके। उन्होंने बताया कि लोगों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगवानी चाहिए। पंचकूला के लोगों से सीएमओ ने अपील कर कहा है कि अगर खांसी-जुकाम हो तो वह तुरंत अस्पताल में अपना कोरोना टेस्ट करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें