पंचकूला। कोरोना की 17 नए मरीजों में पुष्टि हुई है। इनमें पंचकूला के 15 मरीज हैं, जिनमें 7 पुरुष और 8 महिलाएं शामिल हैं। इसी के साथ एक्टिव कोरोना मरीजों का आंकड़ा 41 पहुंच गया है।
इसमें 38 होम आइसालेटेड और तीन अस्पतालों में दाखिल हैं। अब तक एक तरफ जहां 44015 मरीजों में कोरोना पुष्टि हुई है, वहीं कोरोना से 413 मरीजों की मौत हो चुकी है।