पंचकूला। जिले में वीरवार को एक महिला में संक्रमण की पुष्टि हुई है। फिलहाल जिले में आठ लोग कोरोना संक्रमित हैं। इनमें से सात लोग अपने घरों में हैं, जबकि एक व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोरोना संक्रमण कम होता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से वीरवार को 360 सैंपल एकत्र कर जांच के लिए लैब भेजे गए हैं।
इनकी रिपोर्ट शुक्रवार को आएगी। कोरोना से लड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही टीका लगवाने के लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. राजीव नरवाल ने बताया कि अब तक जिले में 44128 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 43706 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 414 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक स्वास्थ्य विभाग ने 608717 लोगों के सैंपलों की जांच की गई है।