पंचकूला। जिले में 22 स्वास्थ्य कर्मचारियों समेत 500 लोगों में शुक्रवार को कोरोना की पुष्टि हुई है। पंचकूला में 134 महिलाओं समेत 331 लोग संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा 169 लोग दूसरे जिलों और प्रदेशों के संक्रमित मिले हैं। इसी के साथ जिले में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 775 पहुंच गया है। इसमें से 743 होम आइसोलेटेड और 32 अस्पतालों में दाखिल हैं। वहीं कोरोना से मरने वालों की संख्या 382 पहुंच गई है। अब तक जिले में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 42031 और पंचकूला 31833 है।
6 जनवरी को स्वास्थ्य विभाग ने 2664 लोगों के सैंपल जांच के लिए थे। इसमें इंडस्ट्रियल एरिया, माजरी, अलीपुर, टिपरा, अंबा वाला, कालका, परवाला, अमरावती इनक्लेव, बिल्ला, बीड़ घग्गर, रज्जीपुर, बुढ़नपुर, सेक्टर-3, 18, 28 से 1-1, बरवाला, आईटीबीपी, चंडीमंदिर, पिंजौर, राजीव कॉलोनी, टिब्बी माजरा से 2, करणपुर से 3 चंडीमंदिर, कोट, एमडीसी सेक्टर 6 से 4, एमडीसी सेक्टर-5 से 5, एमडीसी सेक्टर-5 से 9, रायपुरानी से 7, सेक्टर 10 से 16, सेक्टर 11 से 9, सेक्टर 12 से 13, सेक्टर 12ए से 12, सेक्टर-14 से 14, सेक्टर-15 से 17, सेक्टर-16 से 12, सेक्टर-17 से 8, सेक्टर-19 से 7, सेक्टर-2 से 7, सेक्टर-20 से 15, सेक्टर-21 से 17, सेक्टर-23 से 4, सेक्टर-25 से 6, सेक्टर-26 से 7, सेक्टर-27 से 6, सेक्टर-4 से 8, सेक्टर-5 से 3, सेक्टर-6 से 20, सेक्टर-7 से 16, सेक्टर-8 से 22, सेक्टर-9 से 8 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है।