फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपील : पुलिस कमिश्नर की अपील, बिना मास्क घर के बाहर न जाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। लोग घरों से बिना मास्क बाहर नहीं निकलें। पंचकूला पुलिस कमिश्नर सौरभ सिंह ने लोगों से अपील की है कि कोविड-19 के संबंध में किसी भी प्रकार से लापरवाही ना करें, क्योंकि लापरवाही से संक्रमण बढ़ेगा। राज्य सरकार द्वारा लागू महामारी अलर्ट सुरक्षित अभियान के तहत जारी निर्देशों की पालना करके खुद को सुरक्षित रखें । अगर आपको खांसी, जुकाम या बुखार है तो तुरंत आप नजदीकी अस्पताल में जाकर अपना कोविड टेस्ट करवाएं।
विज्ञापन

जिन लोगों ने वैक्सीन नहीं लगवाई वह वैक्सीन लगवाएं क्योंकि राज्य सरकार के आदेशानुसार सार्वजनिक स्थान पर बिना वैक्सीन के किसी भी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया गया है। अगर आप बिना वैक्सीन के सार्वजनिक स्थान पर मौजूद हो तो वह भी आपदा प्रबंधन अधिनियम का उल्लंघन है। इस संबंध में आप अपना वैक्सीन सर्टिफिकेट (सॉफ्ट कॉपी) और (प्रिंट कॉपी), साथ रखें या जरूरत पड़ने पर अपने मोबाइल में लगे वैक्सीन संदेश को दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें