उपायुक्त ने की बाढ़ नियंत्रण तैयारियों की समीक्षा
- बाढ़ नियंत्रण योजनाओं को 30 जून तक पूरा करने और पुलिस को पेट्रोलिंग के निर्देश दिए
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। उपायुक्त महावीर कौशिक ने वीरवार को सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को जिले में चलाई जा रही विभिन्न बाढ़ नियंत्रण योजनाओं को 30 जून तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि वे 15 जून को बाढ़ नियंत्रण योजनाओं का निरीक्षण करेंगे। उपायुक्त ने वीरवार को लघु सचिवालय के सभागार में बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा की।
उपायुक्त ने कहा कि पिछले मानसून के मौसम में जिले में बरसात की वजह से हुए नुकसान का आकलन करने के उपरांत विभिन्न गांवों के लिए लगभग तीन करोड़ रुपये की बाढ़ नियंत्रण 12 योजनाएं तैयार की गई थी। उन्होंने सिंचाई विभाग को सिंह नाला, बिटना ड्रेन, सुखना ड्रेन और इशांन नगर ड्रेन की साफ सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम पंचकूला रिचा राठी, एसडीएम कालका रुची सिंह बेदी, जिला राजस्व अधिकारी नरेश जोवल, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक नीरज शर्मा, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के कार्यकारी अभियंता अमित राठी, डीआईओ सतपाल शर्मा, एसीपी कालका मुकेश, रेडक्रॉस सोसाइटी पंचकूला की सचिव सविता अग्रवाल, नायब तहसीलदार हरदेव सिंह, जन स्वास्थ्य अभियंत्रिकी विभाग के एसडीई धमेंद्र सिंह, सिंचाई विभाग के सहायक परियोजना अधिकारी एसके शर्मा और एएसओ उपेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।