चंडीगढ़। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने कमांडो विंग की पुलिस भर्ती का परिणाम घोषित कर दिया है। कमांडो पुरुष के 520 पदों के लिए इसी साल भर्ती निकाली गई थी। इससे जुड़े कुछ मामले हाईकोर्ट में भी विचाराधीन हैं, जिनसे जुड़े अभ्यर्थियों का परीक्षा परिणाम सील बंद कर दिया गया है।
सामान्य श्रेणी के 187 पदों, एससी के 93, बीसीए के 72, बीसीबी के 42, ईडब्ल्यूएस के 52, एक्ससर्विसमैन जनरल के 37, एससी के 11, बीसीए के 11, बीसीबी के 15 पदों के लिए यह परीक्षा हुई थी। इसमें लिखित परीक्षा के 60, दौड़, चिन अप व हाई जंप के 10-10, फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट के 10 अंक थे।