फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेपक टकरा : जीजीएस और एसजीजीएस कॉलेज बने विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज खेल प्रतियोगिता के दौरान सेपक टकरा के मुकाबले में महिला वर्ग में जीजीएस कॉलेज फॉर वुमन सेक्टर-26 ने और पुरुष वर्ग में एसजीजीएस कॉलेज सेक्टर-26 ने ट्रॉफी जीती। चैंपियनशिप का आयोजन पीयू के जिम्नेजियम हॉल में किया गया।
विज्ञापन

महिला वर्ग में जीजीएस कॉलेज फॉर वुमन सेक्टर-26 पहले, पंजाब यूनिवर्सिटी दूसरे और पीजीजीसी सेक्टर-46 तीसरे स्थान पर रहा। वहीं पुरुष वर्ग में एसजीजीएस कॉलेज सेक्टर-26 पहले, जीजीडीएसडी कॉलेज सेक्टर-32 दूसरे तथा पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस और पीजीजीसी सेक्टर-46 संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।
जीजीएस कॉलेज ने पीयू कैंपस को 10 विकेट से हराया
क्रिकेट के पहले मुकाबले में जीजीएस कॉलेज फॉर वुमन-26 ने पीयू कैंपस की टीम को एकतरफा मुकाबले में दस विकेटों से हरा दिया। पहले खेलते हुए पीयू कैंप की पूरी टीम 17.3 ओवर में कुल 21 रन पर सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करते जीजीएस की टीम ने बिना विकेट खोए 2.3 ओवर में 23 रन बनाकर मैच जीत लिया। दिन के दूसरे मुकाबले में देव समाज कॉलेज सेक्टर-45 ने एमसीएम डीएवी कॉलेज सेक्टर-36 की टीम को 30 रन से हराया। पहले खेलते हुए देव समाज की पूरी टीम 66 रन पर सिमट गई। वहीं एमसीएम डीएवी कॉलेज की पूरी टीम 36 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें