फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा : राई स्पोर्ट्स स्कूल में 32 साल पहले थे स्टूडेंट, अब इसी में प्रिंसिपल बने कर्नल अशोक मोर

विज्ञापन
कर्नल अशोक मोर।
विज्ञापन
चंडीगढ़। मोतीलाल नेहरू स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स राई (सोनीपत) को लंबे समय के बाद स्थाई प्रिंसिपल एंड डायरेक्टर (पी एंड डी) मिल गया है। वर्ष 1989 में स्कूल के विद्यार्थी रहे कर्नल (सेवानिवृत्त) अशोक मोर ने कार्यभार संभाल लिया है। नेशनल लेवल पर 100 व 200 मीटर के धावक के रूप में कई पदक हासिल कर चुके कर्नल मोर ने स्कूल में अपनी पहली रात सरकारी कोठी की बजाय लड़कों के हॉस्टल के उसी कमरे में बच्चों के बीच गुजारी, जिसमें वे विद्यार्थी रहते हुए रुका करते थे। कार्यभार ग्रहण करने के बाद मोर ने कहा कि वे स्कूल में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देंगे। साथ ही, स्कूल में एनसीसी यूनिट को सक्रिय किया जाएगा।
विज्ञापन

आर्मी के सेवाकाल के दौरान कर्नल मोर मध्यप्रदेश के रीवा स्थित सैनिक स्कूल में युवा प्रशासनिक रजिस्ट्रार भी रहे। इसके बाद वे आईआईटी कानपुर में प्रशासनिक अधिकारी भी रहे। इसी दौरान उन्होंने एनसीसी को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल किया। इतना ही नहीं, कॉलेज में भी एनसीसी को पाठ्यक्रम में लागू करवाया और मोबाइल एप भी विकसित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें