फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला में सीएम मनोहर लाल, करनाल में विज फहराएंगे तिरंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा में गणतंत्र दिवस समारोह के लिए सरकार ने ध्वजारोहण कार्यक्रम जारी कर दिया है। सीएम मनोहर लाल अंबाला और गृह मंत्री अनिल विज करनाल में तिरंगा फहराएंगे। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय पंचकूला में ध्वजारोहण करेंगे। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला जींद में तिरंगा फहराएंगे गणतंत्र दिवस समारोह में दस वर्ष से कम उम्र के बच्चों और दोनों टीके नहीं लगवाने वाले लोगों को प्रवेश नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

सरकारी प्रवक्ता के अनुसार यमुनानगर में स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता, कुरुक्षेत्र में शिक्षा मंत्री कंवर पाल, झज्जर में परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, गुरुग्राम में बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला, अपने गृह जिलेभिवानी में कृषि मंत्री जय प्रकाश दलाल, हिसार में सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल, रोहतक में शहरी निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, सोनीपत में विकास व पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली, सिरसा में डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, चरखी दादरी में राज्य मंत्री ओम प्रकाश यादव, रेवाड़ी में राज्य मंत्री कमलेश ढांडा, कैथल में राज्य मंत्री अनूप धानक,फरीदाबाद में खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह तिरंगा फहराएंगे।
पलवल में फरीदाबाद के आयुक्त, महेंद्रगढ़ में आयुक्त, गुरुग्राम, फतेहाबाद में आयुक्त, हिसार, पानीपत में आयुक्त करनाल व नूंह में पानीपत के डीसी ध्वजारोहण करेंगे। कोई मंत्री अगर समारोह में कारणवश नहीं पहुंच पाता है, तो संबंधित जिले के डीसी तिरंगा फहराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें