फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लब में मारपीट मामला: पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच युवकों को किया गिरफ्तार, एक को रिमांड, चार अंबाला जेल भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


पंचकूला। सेक्टर 5 के एक क्लब में हुए झगड़े के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। यह झगड़ा दिल्ली निवासी पीयूष शर्मा और पंचकूला के मनिल मोंगिया के बीच हुआ था।

जानकारी के अनुसार पीयूष शर्मा दोस्तों गुरसेवक, गोल्डी और वंश त्यागी के साथ पार्टी करने के लिए क्लब में आया था। किसी बात को लेकर पीयूष और मनिल मोंगिया के बीच तीखी बहस हुई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए पीयूष शर्मा, गुरसेवक, गोल्डी और वंश त्यागी के अलावा मनिल मोंगिया को भी गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को मनिल मोंगिया को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया। वहीं, शनिवार को पीयूष शर्मा और उसके तीन साथियों को पंचकूला कोर्ट में पेश किया गया, जहां से चारों को अंबाला जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें