फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 ः हरियाणा को मिला स्टेट अवार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा को केंद्र सरकार के आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 के तहत स्टेट अवॉर्ड देने की घोषणा की गई है। इसके अलावा गुरुग्राम और रोहतक नगर निगम को ‘गारबेज-फ्री सिटी’ और गुरुग्राम को ही ‘सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज’ के अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। ये सभी अवॉर्ड 20 नवंबर को नई दिल्ली में होने वाले स्वच्छ अमृत महोत्सव में हरियाणा को दिए जाएंगे। प्रदेश के 12 नगर निकायों को ‘ओडीएफ प्लस-प्लस’ और अन्य 43 नगर निकायों को ‘ओडीएफ प्लस’ से प्रमाणित किया गया है।
विज्ञापन

12 निकाय ओडीएफ प्लस प्लस प्रमाणित
केंद्र सरकार ने प्रदेश के जिन 12 नगर निकायों को ‘ओडीएफ प्लस-प्लस’ से प्रमाणित किया है, उनमें गुरुग्राम, करनाल, रोहतक, अंबाला, पंचकुला, यमुनानगर, हिसार, नीलोखेड़ी, पानीपत, घरौंडा, रेवाड़ी और रादौर शामिल हैं। उक्त नगर निकायों के अलावा 43 नगर निकायों को ‘ओडीएफ प्लस’ से प्रमाणित किया है।
2020 में भी किया था उत्कृष्ट प्रदर्शन
प्रवक्ता ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण-2020 में भी हरियाणा राज्य ने स्वच्छता के मामले में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। गत वर्ष स्वच्छ सर्वेक्षण-2020 के दौरान पूरे देश में जहां 6 शहरों को 5-स्टार, 65 शहरों को 3-स्टार और 70 शहरों को 1-स्टार से प्रमाणित किया गया था। वहीं हरियाणा के नगर निगम करनाल ने 3-स्टार रेटिंग और नगर निगम रोहतक को 1-स्टार रेटिंग प्राप्त हुई थी। इनके अलावा 13 शहरों गुरुग्राम, करनाल, रोहतक, अंबाला, गन्नौर, पंचकूला, यमुनानगर, पानीपत, घरौंडा, रेवाड़ी, सांपला, हिसार तथा रादौर को ‘ओडीएफ प्लस-प्लस’ तथा 16 शहरों को ‘ओडीएफ प्लस’ घोषित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें