फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सिविल अस्पताल के सर्वर रूम में भरा पानी, नहीं बने ओपीडी कार्ड

Sat, 24 May 2025 01:59 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
अस्पताल की बेसमेंट में भरा पानी
विज्ञापन
सेंट्रलाइज एसी ठीक करते वक्त पाइप में हुई लीकेज से बेसमेंट में हुआ जलभराव
विज्ञापन

इंटरनेट, ई-उपचार एप्लीकेशन और बायोमैट्रिक अटेंडेंस के सिस्टम हुए ठप

संवाद न्यूज एजेंसी

पंचकूला। सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में सेंट्रलाइज एसी की सर्विसिंग के दौरान पाइप में लीकेज होने से शुक्रवार को बेसमेंट में स्थित सर्वर रूम में पानी भर गया। इससे इंटरनेट, ई-उपचार एप्लीकेशन और बायोमैट्रिक अटेंडेंस जैसे सिस्टम ठप हो गए। सर्वर रूम में रखे सिस्टम पानी के कारण ठप हो गए। दिनभर सर्वर न चलने से मरीजों के ओपीडी कार्ड भी नहीं बन सके। ऐसे में पूरा दिन अस्पताल में कर्मचारियों को मैन्युअल काम करना पड़ा। वहीं इलाज के लिए आए मरीजों को भी उपचार के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।
अस्पताल की बेसमेंट में बने दवाओं के स्टोर तक पानी पहुंचने से सफाई कर्मचारियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। स्टोर में रखी दवाएं और बेडशीट आनन-फानन में स्ट्रेचर और लकड़ी के रैक पर रखी। बेसमेंट से पानी की निकासी के लिए 5 कर्मचारियों को लगाया गया। साथ ही मोटर की मदद से पानी निकालने और पंखा चलाकर दवाएं सुखाने का काम दिनभर चलता रहा। कुछ कर्मचारी वाइपर से पानी को निकालते देखे गए।
विज्ञापन


बेसमेंट में जलभराव का रोग पुराना

मरीजों के बताया कि अस्पताल की बेसमेंट में जलभराव का रोग पुराना है। यह पहली बार नहीं है कि अस्पताल की बेसमेंट में पानी भरा है। इससे पहले भी कई बार बेसमेंट में पानी भरने से दवा से लेकर मरीजों का मेडिकल रिकाॅर्ड तक खराब हो चुका है।
विज्ञापन



कोट

सेंट्रलाइज एसी की सर्विसिंग के दौरान एसी की पाइप में लीकेज होने से बेसमेंट में पानी भर गया है। इसी में सर्वर रूम बना होने के कारण इलेक्ट्रिक सिस्टम में दिक्कत हुई। पानी निकासी के लिए लिए 4-5 कर्मचारियों को लगाया है। मोटर की मदद से भी पानी निकाला जा रहा है। -आरएस चौहान पीएमओ सिविल अस्पताल पंचकूला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें