फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: महिला का मोबाइल छीनने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पंचकूला। सेक्टर-26 क्राइम ब्रांच की टीम ने मोबाइल स्नैचर को काबू कर मोबाइल बरामद कर लिया है। आरोपी आलम मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला हरदोई का रहने वाला है। वह सेक्टर-4 हरीपुर में रहता है। पुलिस ने आरोपी से मोबाइल बरामद कर शुक्रवार को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक यूपी के जिला उन्नाव की रहने वाली चांदनी वर्तमान में सेक्टर-4 पंचकूला में किराए पर रहती हैं। उन्होंने पुलिस को शिकायत में बताया था कि 19 मई को सेक्टर-11 और सेक्टर-4 के डिवाइडिंग रोड पर जूस पीने के लिए खड़ी थीं। तभी एक अज्ञात युवक उनका एप्पल कंपनी का मोबाइल छीनकर फरार हो गया।
विज्ञापन


पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की और आरोपी की तलाश शुरू की। एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज व क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 के इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर मनदीप सिंह की टीम को 22 मई को आरोपी को सेक्टर-3 स्थित देवीलाल स्टेडियम के आसपास देखे जाने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बताए स्थान से आरोपी को काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें