फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मुख्यमंत्री मान स्वतंत्रता दिवस पर करेंगे 13 शख्सियतों को सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला में होगा स्वतंत्रता दिवस का राज्यस्तरीय कार्यक्रम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब में हाल ही में आई बाढ़ के दौरान अपनी जान पर खेलकर लोगों को बचाने वाले खमाणो के एसडीएम संजीव कुमार समेत 13 शख्सियतों को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान सम्मानित करेंगे। इन्हें स्टेट प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।
स्वतंत्रता दिवस का राज्यस्तरीय कार्यक्रम पटियाला में होगा। इसमें मुख्यमंत्री मान राष्ट्रध्वज फहराएंगे। राज्य सरकार के आम राज प्रबंध विभाग ने पटियाला के डिप्टी कमिश्नर को उन 13 शख्सियतों के नामों की सूची भेजी है, जिन्हें स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

खमाणो के एसडीएम व पीसीएस अधिकारी संजीव कुमार, रोपड़ की मनवी सूद, पटियाला जिले की नाभा तहसील के गांव मेहस की हरजिंदर कौर, पठानकोट के ब्लाॅक बमियाल के गांव जैदपुर के सुखदेव सिंह, पठानकोट में पटवारी (राजस्व विभाग) फतेह सिंह, पटियाला के मोहल्ला सुखदासपुरा की एकमजोत कौर, तरनतारन जिले के गांव अड्डा भिक्खीविंड के मेजर सिंह, बठिंडा में मंडी कलां निवासी परजीत सिंह, जालंधर के गोराया में प्रधान मैसेंजर ऑफ आर्गेनाइजेशन के सलीम मुहम्मद को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा पटियाला सिविल लाइन स्थित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल की साइंस टीचर गगनदीप कौर, बरनाला जिले के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मौड़ा के साइंस टीचर सुखपाल सिंह, वेस्टर्न कमांड मुख्यालय में सिविल मिलिट्री अफेयर्स के एडवाइजर-कम-प्रिंसिपल कर्नल जसदीप संधू और बठिंडा में 7वीं बटालियन एनडीआरएफ के कमांडेंट संतोष कुमार को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें