फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा : मुख्यमंत्री ने पुरस्कृत किए उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभाग और अधिकारी, हरियाणा कौशल रोजगार निगम का पोर्टल लांच

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सुशासन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा कौशल रोजगार निगम का पोर्टल लांच किया। व्यवस्था परिवर्तन से सुशासन पत्रिका और वर्ष-2022 के कैलेंडर का भी विमोचन किया गया। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले 78 अधिकारी, कर्मचारी व विभाग सम्मानित किए। उन्होंने कहा कि अब सीएम विंडो के माध्यम से जनता की समस्त समस्याओं का निवारण आसानी से हो रहा है। अब तक करीब 8.5 लाख से अधिक समस्याओं का समाधान किया जा चुका है। सरकार ने राजस्व विभाग के मामलों में रिमांड प्रथा खत्म कर दी है। इसमें अब अधिकतम दो अपील ही की जा सकती हैं। भर्तियों में ठेकेदारी प्रथा खत्म कर दी है। स्वामित्व योजना के तहत अब तक प्रदेश में 13 लाख 47 हजार 609 लोगों के कार्ड बनाए जा चुके हैं, जिसमें से करीब तीन लाख 90 हजार स्वामित्व कार्ड वितरित किए हैं। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने स्वामित्व योजना के तहत 5 व्यक्तियों को मौके पर ही स्वामित्व कार्ड सौंपे। उन्होंने करनाल जिले के गांव ढाका गुजरान के भीम सिंह, गांव रुखसाना की दर्शना देवी, फरीदाबाद जिले के गांव शाहपुर खुर्द के धर्म सिंह, गांव अलीपुर की सुदेश देवी से बातचीत की और स्वामित्व कार्ड मिलने पर बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि 5 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों का स्कूलों से ड्रॉप आउट रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे। मेवात में इस दिशा में पहले ही कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने सराहनीय कार्य करने वाले विभागों व अधिकारियों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री ने स्वामित्व योजना के तहत सराहनीय कार्य करने पर राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, विकास एवं पंचायत विभाग, जिला प्रशासन, सर्वे ऑफ इंडिया के अधिकारियों को पुरस्कृत किया। इसी प्रकार, मेरी फसल-मेरा ब्योरा के तहत उल्लेखनीय कार्य करने वाले कृषि एवं किसान कल्याण व मॉडर्न रिकॉर्ड के लिए राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, लोक निर्माण विभाग, हारट्रोन तथा हरियाणा इंजीनियरिंग वर्क्स पोर्टल तैयार करने के लिए विभाग के अधिकारी सम्मानित किए। आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली डायल-112 के लिए गृह, स्वास्थ्य, फायर, जिला प्रशासन के अधिकारियों, सुपर-100 स्कीम के लिए स्कूल शिक्षा विभाग एवं विकल्प फाउंडेशन को पुरस्कृत किया गया। मेडिकल शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग को मेडिकल कालेजों में 100 बिस्तर के आईसीयू स्थापित करने, कोविड-19 वैक्सीनेशन के तहत सराहनीय कार्य करने पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, हरियाणा पुलिस, जिला प्रशासन, मुख्यमंत्री परिवार उत्थान योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, नागरिक संसाधन सूचना विभाग व जिला प्रशासन को सम्मानित किया। जिला स्तर पर फरीदाबाद में कोविड-19 के दौरान सोशल मीडिया के सभी माध्यमों का उपयोग करते हुए लोगों को अधिक से अधिक सूचना देने के लिए जिला प्रशासन फरीदाबाद को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें