फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिथीन खाकर मर गया यमराज का भैंसा, हंगामा, मेयर व आयुक्त ने छोड़ा कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर को पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए नगर निगम की ओर से शनिवार को शुरू किया गया विशेष अभियान हंगामे की भेंट चढ़ गया। सेक्टर-17 के प्लाजा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लोगों को जागरूक करने के लिए एक नाटक का मंचन किया गया। नाटक के दौरान पॉलिथीन खाने का यमराज का भैंसा मर गया। इस दृश्य को देखकर एक व्यक्ति भड़क गया और हंगामा करने लगा और इसे हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचाने का बताया। उसके बाद नाटक का मंचन बंद कर दिया गया। हंगामे के चलते मेयर सरबजीत कौर और निगम आयुक्त आनिंदिता मित्रा कार्यक्रम से उठकर चली गईं। मौके पर मौजूद लोगों ने हंगामा कर रहे व्यक्ति को शांत कराया। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न बाजारों से व्यापारियों को बुलाया गया था।
विज्ञापन

इससे पहले कार्यक्रम में मेयर सरबजीत कौर ने कहा कि आज रोजमर्रा की जिंदगी से पॉलिथीन को पूरी तरह खत्म करने का संकल्प लें। हमें पॉलिथीन की जगह जूट और कपड़े के थैलों का प्रयोग करना चाहिए। मेयर ने प्लाजा की दुकानों पर प्लास्टिक मुक्त शहर का स्टीकर लगाकर अभियान की शुभारंभ किया। कहा कि व्यापारियों के सहयोग के बिना इस अभियान को सफल बनाना संभव नहीं है। मेयर ने जागरूकता बढ़ाने और नागरिकों को पॉलिथीन के उपयोग को कम करने के लिए एक हस्ताक्षर अभियान भी शुरू किया। इसके बाद सेक्टर-15 के सामुदायिक केंद्र में इस संबंध में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान व्यपारियों को ‘से नो टू प्लास्टिक’ और ‘डोर टू डोर वेस्ट कलेक्शन’ से जुड़े वीडियो क्लिप दिखाए गए।
निगम आयुक्त अनिंदिता मित्रा ने कहा कि जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्वयंसेवकों के सहयोग से स्कूलों, कॉलेजों और शैक्षणिक संस्थानों में सेमिनार आयोजित किया जाएगा। स्वच्छ सर्वेक्षण में प्लास्टिक कचरा प्रबंधन नियम, 2021 के अनुपालन में 75 माइक्रोन से कम के सिंगल-यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाना अनिवार्य है। इस मौके पर डिप्टी मेयर अनूप गुप्ता, पार्षद सौरभ जोशी, चंडीगढ़ व्यापार मंडल और ट्रेडर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बॉक्स-
शौचालयों की सुधारी जा रही स्थिति, फीडबैक दे सकेंगे लोग
कुछ लोगों ने बाजारों के शौचालयों को लेकर भी सवाल उठाए। इस पर आयुक्त ने बताया
कि सार्वजनिक शौचालयों और सामुदायिक शौचालयों की मरम्मत का कार्य कराया जा
रहा है। इन शौचालयों को साफ रखने के अलावा सभी शौचालयों में क्यूआर कोड
स्थापित किया गया है ताकि नागरिकों की प्रतिक्रिया के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों के शौचालयों की स्थिति जान सकें। सभी शौचालयों को जियोटैग किया गया है, ताकि लोग एप के माध्यम से अपने नजदीकी शौचालय की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

बॉक्स
लोगों की प्रतिक्रिया से सुधरेगी शहर की रैंकिंग
आयुक्त ने व्यापारियों से अपील की कि स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत अपनी
प्रतिक्रया जरूर दें, क्योंकि लोगों के सुझाव से शहर को रैंकिंग में काफी
फायदा मिलेगा। युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों का सुझाव काफी महत्वपूर्ण
होगा। लोग छह माध्यमों से प्रतिक्रिया दे सकते हैं। इनमें स्वच्छ सर्वेक्षण
पोर्टल, माई गवर्नमेंट पोर्टल, क्यूआर कोड, 1969 पर फोन करके, स्वच्छता एप शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें