फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरे के निशान पर पहुंचा सुखना का पानी, पांचवी बार खोले गए फ्लड गेट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सुखना लेक का जलस्तर वीरवार को एक बार फिर खतरे के निशान 1163 फुट तक पहुंच गया। इसके बाद प्रशासन ने वीरवार शाम 6.30 बजे लेक के फ्लड गेट खोल दिए। इस साल यह पांचवां मौका है, जब प्रशासन को सुखना रेगुलेटरी एंड के फ्लड गेट खोलने पड़े। इससे पहले 9 व 14 अगस्त और 21 व 23 सितंबर को भी सुखना लेक के फ्लड गेट खोले गए थे।
विज्ञापन

यूटी इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सुखना लेक के कैचमेंट एरिया से पानी आ रहा है, जिसके चलते फ्लड गेट खोलने का फैसला लिया गया। इससे पहले प्रशासन की ओर से लेक के आसपास के रिहायशी इलाके में रहने वाले लोगों को सूचित किया गया। उधर, मोहाली प्रशासन को भी सुखना लेक के गेट खोलने की जानकारी पहले ही दे दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें