फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंतजार बढ़ा, अब 10 अक्तूबर तक चंडीगढ़ पहुंचेंगी 19 इलेक्ट्रिक बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहरवासियों को इलेक्ट्रिक बसों के लिए अभी कुछ दिन और इंतजार करना पड़ेगा। 30 सितंबर तक शहर को 19 ई-बसें मिलने वाली थीं, जो अब 10 अक्तूबर तक ही चंडीगढ़ पहुंच पाएंगी। इससे लोगों का ई-बसों में सफर करने का इंतजार बढ़ जाएगा। अभी शहर में सिर्फ एक ई-बस ही आई है, जो पिछले 54 दिन से ट्रायल पर चल रही है।
विज्ञापन

बीते 11 अगस्त को पूर्व प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने पहली इलेक्ट्रिक बस को हरी झंडी दिखाई थी। 54 दिन के ट्रायल के बाद परिवहन विभाग केअधिकारी इन बसों से संतुष्ट हैं। विभाग के अधिकारियों ने दावा किया था कि अक्तूबर महीने में सभी 40 ई-बसें चंडीगढ़ पहुंच जाएंगी, जिन्हें रूट पर चलाया जाएगा, लेकिन कोविड के कारण कंपनी को कुछ पार्ट्स मिलने में समस्या आई है, जिसकी वजह से देरी हुई है और बसों के चंडीगढ़ पहुंचने की समय सीमा में बदलाव किया गया है। अब 19 बसें 10 अक्तूबर तक और सभी 40 बसें नवंबर महीने केआखिर तक पहुंचेंगी। इसके बाद ही बसों को रूट पर चलाया जाएगा।
विभाग के निदेशक प्रद्युमन सिंह ने बताया कि पिछले कुछ समय से बस को ट्रायल पर चलाया जा रहा है। विभाग ने कुछ कमियों की पहचान कर कंपनी को जानकारी दे दी है। हालांकि, ये कमियां बहुत मामूली हैं। सीटों के नीचे अग्निशमक यंत्र रखे हुए थे, जिनकी जगह बदलने को कहा गया है। इलेक्ट्रिक डिस्प्ले में भी कुछ सुधारों का सुझाव दिया गया है।
विज्ञापन

36 लोगों के बैठने की जगह, एक दिन में 200 से 300 किमी तक चलेगी बस
40 इलेक्ट्रिक बस केलिए सीटीयू का अशोक लेलैंड कंपनी के साथ करार हुआ है। बस में 36 लोगों के बैठने की जगह है। एक समय में अधिकतम 54 लोग सफर कर सकेंगे। बस दो से तीन घंटे में फुल चार्ज हो जाएगी और एक बार चार्ज होने के बाद करीब 140 किलोमीटर चलेगी। एक दिन में बस 200 से 300 किमी तक चलेगी। फास्ट चार्जिंग बैटरी हैं। सेक्टर-25 के डिपो नंबर-3 में चार्जिंग स्टेशन बनाया गया है। इस बस में आग का पता लगाने के साथ अलार्म सिस्टम लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें