चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के 102 अनुबंध कर्मियों को दो माह से पगार नहीं मिली। उनके परिवार के सामने खाने का संकट पैदा हो गया है। पगार मांगने के लिए कर्मचारी निर्माण कार्यालय पहुंचे, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। अब यह कर्मचारी वीसी कार्यालय का जल्द घेराव करेंगे।
कर्मचारियों का कहना है कि दो माह पहले उन्हें अनुबंध पर रखा गया था। कार पेंटर, पेंटर, प्लंबर, पंप ऑपरेटर आदि रखे गए थे। पहले पीयूने काम लिया। वे मजबूरी में काम करते रहे, लेकिन अब पैसे नहीं दिए गए। इस कारण उन्हें घर चलाने के लिए किसी न किसी से कर्ज लेना पड़ रहा है। अधिकारी कह रहे हैं कि ठेकेदार के पास जाओ और ठेकेदार अधिकारियों के पास भेज रहा है। इसे लेकर कर्मचारियों में आक्रोश है। उन्होंने वीसी से मांग की है कि उनकी पगार दिलाएं।