फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएच01-सीजी सीरीज के फैंसी नंबरों की नीलामी करेगा आरएलए, आवेदन शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। अपने वाहन के लिए यदि आप भी फैंसी नंबर की तलाश कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। चंडीगढ़ रजिस्टरिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) नई सीरिज सीएच01-सीएफ के फैंसी नंबरों की नीलामी करने जा रहा है। इच्छुक लोग पांच नवंबर शाम पांच बजे तक आवेदन कर सकते हैं। 6 नवंबर से वाहन चालक अपने पसंदीदा नंबर के लिए बोली लगा सकेंगे और 8 नवंबर शाम 5 बजे तक आखिरी बोली लगाई जा सकेगी।
विज्ञापन

इस नीलामी में पुरानी सीरिज के नंबरों को भी रखा जाएगा। इसमें सीएच01-सीएफ, सीएच01-सीई, सीएच01-सीडी, सीएच01-सीसी, सीएच01-सीबी, सीएच01-सीए, सीएच01-बीजेड, सीएच01-बीवाई, सीएच01-बीएक्स, सीएच01 बीडब्ल्यू, सीएच01-बीवी, सीएच01-बीयू, सीएच01-बीटी और सीएच01-बीएस सीरीज के नंबर भी शामिल किये गए हैं। आरएलए की तरफ से बताया गया कि आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और इच्छुक आवेदक पांच नवंबर शाम पांच बजे तक आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन होने वाली नीलामी में 8 नवंबर शाम 5 बजे आखिरी बोली लगाई जा सकेगी। फैंसी नंबर के इच्छुक वाहन मालिकों को चंडीगढ़ परिवहन विभाग की वेबसाइट, नेशनल ट्रांसपोर्ट की वेबसाइट पर विजिट करके पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण के बाद आवेदनकर्ता को एक यूनिक एक्नॉलेजमेंट नंबर (यूएएन) मिलेगा। इसके बाद ही वह नंबरों के लिए बोली लगा सकेंगे। आरएलए अथॉरिटी की ओर से साफ किया गया है कि इस नीलामी में वही हिस्सा ले सकता है, जिसने वाहन चंडीगढ़ के पते पर खरीदा हो। इसमें नंबरों की कैटेगरी के हिसाब से आरक्षित मूल्य तय किया गया है। इससे कम दाम पर कोई नंबर आवंटित नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें