फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई परिवार ने प्रो. जगतराम को दी बिदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीजीआई परिवार की तरफ से निदेशक प्रो. जगतराम को शनिवार को विदाई दी गई। कर्मचारियों की तरफ से आयोजित विदाई समारोह में डीडीए समेत अन्य उच्चाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। सप्ताह का अंतिम कार्यदिवस होने के कारण सेवानिवृत्ति के पहले (31 अक्तूबर) ही प्रो. जगतराम को विदाई देनी पड़ी।
विज्ञापन

विदाई समारोह में डीडीए कुमार गौरव ने कहा कि उनके अब तक के पीजीआई के सफर में प्रो. जगतराम का अहम योगदान है। उनकी चयन समिति में प्रो. जगतराम भी शामिल थे। उन्होंने दो वर्र्षों तक उनके मार्गदर्शन में बेहतर कार्य किया। संकट में भी उनके चेहरे पर कभी शिकन नहीं दिखाई देती। अपनी हल्की मुस्कान से वे सामने वाले के भी तनाव को दूर करने में माहिर हैं। कुमार गौरव ने आगे कहा कि प्रो. जगतराम जैसे व्यक्तित्व के लोग अगर प्रत्येक परिवार में हों तो उनके मार्गदर्शन में उस परिवार के युवा अपनी ईमानदारी, सहजता और सरलता के साथ योग्यता से शीर्ष पर पहुंचेंगे।
इस अवसर पर डीन एकेडमी प्रो. जीडी पुरी, डीन रिसर्च प्रो. अनिल कुमार गुप्ता, प्रो. कृष्णा गाभा और एफए कुमार अभय के साथ ही सभी प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें