चंडीगढ़। पीजीआई के नवनियुक्त प्रभारी निदेशक प्रो. सुरजीत सिंह ने सोमवार को पदभार संभाल लिया। पहले दिन उन्होंने लंबित मामलों से संबंधित जानकारी ली। वहीं, सभी प्रशासनिक व अन्य अधिकारियों के कार्यक्षेत्र के बारे में भी जाना। वहीं, उनसे मिलने व शुभकामनाएं देने वालों का भी आना-जाना लगा रहा।
प्रो. सुरजीत सिंह सोमवार सुबह 8.55 बजे पैदल ही कैरो ब्लॉक स्थित निदेशक कार्यालय पहुंचे। इसके बाद दोपहर 1.30 बजे पैदल ही एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर जाकर भोजन किया। बता दें कि प्रभारी निदेशक के लिए नामित सूची में शामिल अन्य उम्मीदवारों में से कुछ ही प्रो. सुरजीत को बधाई देने कार्यालय पहुंचे। इसे लेकर पीजीआई में काफी चर्चा रही। कहा जा रहा है कि लिस्ट में शामिल 10 लोगों में छठे नंबर के उम्मीदवार को चुना जाना बाकियों को नागवार गुजरा है, क्योंकि कई खुद को इस पद के लिए मजबूत दावेदार मान रहे थे। हालांकि प्रो. सुरजीत अपनी सादगी और काम करने के अंदाज को लेकर काफी चर्चित हैं।