फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेक में पीजी की सीटें रहती हैं खाली, सुविधाएं बढ़ाएगा कॉलेज प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) में परास्नातक की सीटें खाली न रहें, पेक प्रशासन विद्यार्थियों के लिए सुविधाएं बढ़ाएगा। हर बाहरी विद्यार्थी को छात्रावास की सुविधा देने की तैयारी चल रही है। इसके साथ ही प्रयोगशालाओं को उच्चीकृत किया जाए और रिसर्च के लिए पर्याप्त संसाधन मुहैया होंगे।
विज्ञापन

पेक में केंद्रीय व्यवस्था के तहत बीटेक व एमटेक में दाखिले होते हैं। तीन हजार से अधिक विद्यार्थी यहां शिक्षा पाते हैं। यहां हर विद्यार्थी को छात्रावास की सुविधा नहीं मिल पाती। क्योंकि पेक के पास सभी छात्रावासों में पर्याप्त सीटें नहीं हैं। हालांकि, पेक प्रशासन छात्रावास निर्माण की योजना बना रहा है। उसकी तैयारियां चल रही हैं। इसी तरह प्रयोगशालाओं में पर्याप्त उपकरण नहीं हैं, जो शोध के लिए बेहतर हों। सूत्रों का कहना है कि हर प्रयोगशाला से यह पूछा गया है कि शोध को आगे ले जाने के लिए उन्हें क्या-क्या संसाधन चाहिए। प्रयोगशालाओं को हाइटेक करने की भी योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें