फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोठी प्रकरण : सेल डीड रद्द की याचिका पर पेश नहीं हुए आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोठी प्रकरण : सेल डीड रद्द की याचिका पर पेश नहीं हुए आरोपी
विज्ञापन

जेल में बंद होने की वजह से कोई भी पेश नहीं हुआ, अगली सुनवाई 13 अक्तूबर को होगी
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। सेक्टर-37 में करोड़ों की कोठी पर कब्जे के मामले में आरोपी सौरभ गुप्ता ने जिला अदालत में कोठी की सेल डीड रद्द करने को लेकर याचिका लगाई थी। मामले में वीरवार को अदालत ने याचिका पर सुनवाई की, लेकिन शराब कारोबारी अरविंद सिंगला, डीएसपी के भाई सतपाल डागर, खलिंदर सिंह कादियान, गुरप्रीत सिंह (नकली राहुल मेहता) में से कोई भी पेश नहीं हुआ। मामले में अगली सुनवाई 13 अक्तूबर को होगी।
विज्ञापन

प्रापर्टी डीलर सौरभ गुप्ता के वकील अजय सेतिया ने कहा कि याचिका पर अदालत ने खलिंदर सिंह कादियान सहित पांच अन्य आरोपियों को नोटिस जारी किया था। मामले में आरोपियों को नोटिस का जवाब देने और अदालत में पेश होने को कहा था, लेकिन सभी आरोपियों के जेल में बंद होने की वजह से कोई भी पेश नहीं हुआ। वहीं, एचडीएफसी की ओर से भी पेशी पर कोई नहीं आया। आरोपियों को जेल से लाने के लिए पुलिस को पहले अदालत से उनका प्रोडेक्शन वारंट लेना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सौरभ गुप्ता को कोठी विवाद मामले में झूठा फंसाया गया है, जबकि वह खुद ही अन्य आरोपियों का शिकार हुआ है। कोठी के बारे में कोई भी जानकारी सौरभ गुप्ता के पास नहीं थी। उससे तो कोठी को बेचने के नाम पर 3 करोड़ रुपये ठगे गए हैं। वह पीड़ित है आरोपी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें