फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 फरवरी 2022 को चंडीगढ़ को मिलेगा देश का पहला वायु सेना विरासत केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहरवासियों को 22 फरवरी 2022 को देश का पहला वायुसेना विरासत केंद्र मिलेगा। इसके उद्घाटन की तिथि तय हो गई है। 22 फरवरी को एक विशेष कार्यक्रम के दौरान वायुसेना के विरासत केंद्र का उद्घाटन किया जाएगा। चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा सेक्टर-18 स्थित गवर्नमेंट प्रेस बिल्डिंग में जगह देने के बाद वायुसेना यहां तेजी से विरासत केंद्र बनाने का कार्य कर रही है।
विज्ञापन

विरासत केंद्र का रखरखाव प्रशासन करेगा, जबकि हथियार व अन्य उपकरण वायुसेना स्थापित करेगी। यहां लोग भारतीय वायुसेना के इतिहास को पढ़ और देख पाएंगे। वायुसेना के अधिकारी गाइड की भूमिका निभाएंगे और लोगों को युद्ध में इस्तेमाल किए जाने वाले हथियारों की जानकारी देंगे। इन हथियारों को लोग देख भी सकेंगेे।
27 अगस्त 2021 को तत्कालीन प्रशासक वीपी सिंह बदनौर की उपस्थिति में चंडीगढ़ प्रशासन और वायुसेना के बीच इस विरासत केंद्र को बनाने के लिए करार हुआ था। गवर्नमेंट प्रेस बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर यह विरासत केंद्र बनाया जा रहा है। यहां विमान के मॉडल और हथियार प्रदर्शित होंगे, लेकिन बड़ा आकर्षण फ्लाइट सिम्युलेटर होगा, जो लोगों को एक विमान में होने का अनुभव प्रदान करेगा। इसके अलावा एयरो इंजन, एयरक्राफ्ट, कियोस्क और अन्य आईएएफ आर्टिफैक्ट्स जिसमें मशीन/फिक्स्चर इत्यादि, वायुसेना की उपलब्धियों और व्यक्तित्वों पर वीडियो, फिल्म सहित पर्याप्त प्रचार सामग्री और लोगों को जानकारी देने के लिए सेना की तरफ से गाइड भी उपलब्ध कराए जाएंगे। करार के अनुसार, विरासत केंद्र को देखने और सिम्युलेटर का अनुभव प्राप्त करने के लिए प्रशासन टिकट भी लगा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें