फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिसंबर 2023 तक पूरे शहर में लगेंगे बिजली के स्मार्ट मीटर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। स्मार्ट ग्रिड प्रोजेक्ट को लेकर सोमवार को केंद्रीय गृह सचिव ने यूटी प्रशासन के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। शहर में धीमी गति से लग रहे मीटर पर केंद्र के सवाल पूछने पर प्रशासन ने बताया कि 31 मार्च 2022 तक पायलट प्रोजेक्ट का काम पूरा कर लिया जाएगा। दिसंबर 2023 तक पूरे शहर में बिजली के स्मार्ट मीटर लगा दिए जाएंगे।
विज्ञापन

यूटी प्रशासक केसलाहकार धर्मपाल ने बताया कि पायलट प्रोजेक्ट के तहत पांच सेक्टरों और 6 गांवों में स्मार्ट मीटर लगाने का काम चल रहा है, जिसके लिए 31 मार्च 2022 तक की समयसीमा तय की गई है। कोरोना के चलते इस प्रोजेक्ट में देरी हो रही है। विभाग ने पायलट प्रोजेक्ट के तहत 28 करोड़ रुपये में कुल 30 हजार स्मार्ट मीटर लगाने हैं, जिसके बाद ही पूरे शहर में स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया शुरू करनी है।
मंत्रालय ने स्मार्ट ग्रिड प्रोजेक्ट के तहत पूरे शहर में स्मार्ट मीटर लगाने के लिए पिछले साल मई माह में फंड मंजूर कर दिया था, लेकिन इसके बावजूद इस प्रोजेक्ट पर काम धीमा चल रहा है। विभाग स्मार्ट मीटर की जांच भी शुरू कर रहा है कि ये सही रूप से काम कर रहे हैं या नहीं, ताकि बाद में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन

बता दें कि पहले जून 2020 तक विभाग ने पायलट प्रोजेक्ट का काम पूरा करना था, लेकिन कोरोना के चलते इसमें देरी हो रही है। पूरे शहर के लिए करीब 241 करोड़ रुपये में स्मार्ट ग्रिड प्रोजेक्ट का काम पूरा करना है। ये नया इंफ्रास्ट्रक्चर देने के बाद लोगों को बिजली कट से छुटकारा मिलेगा, क्योंकि इससे लोड भी कम हो जाएगा।
पायलट प्रोजेक्ट में इन इलाकों का चयन
पायलट प्रोजेक्ट के तहत विभाग के सब डिवीजन नंबर 5 के अंदर पहले ये सभी स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। इसके अंदर जो सेक्टर और गांव आते हैं, उनमें इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1, 2, सेक्टर-29, 31, 47, 48, राम दरबार, गांव फैदां, हल्लोमाजरा, बहलाना, रायपुर कलां, मखनमाजरा और दड़वा शामिल हैं। इसे एडवांस्ड मीटरिंग इंफ्रास्ट्रक्चर नाम दिया गया है। इस पायलट प्रोजेक्ट का कंट्रोल बिजली विभाग में सुपरवाइजरी कंट्रोल एंड डाटा एक्यूजेशन (स्काडा) से होगा। स्मार्ट ग्रिड प्रोजेक्ट के तहत सेक्टर-18 में स्काडा सेंटर बन रहा है। स्काडा के कंट्रोल रूम में बैठा कर्मचारी किसी भी कंज्यूमर की खपत ज्यादा होने पर बिजली कट लगा देगा। साथ ही उसे मैसेज भी देगा। वहीं, इसमें लाइन टूटने या फॉल्ट का भी पता लगता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें