फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलाहकार परिषद की उप-समितियों के सुझावों पर प्रशासन ने क्या की कार्रवाई, प्रशासक लेंगे रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सलाहकार परिषद की उप-समितियों के सुझावों पर प्रशासन ने क्या-क्या कार्रवाई की है, इसकी समीक्षा करने के लिए पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने शुक्रवार को बैठक बुलाई है। बैठक में सलाहकार परिषद की उप-समिति केसदस्य भी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन

प्रशासक ने बीते दिनों होटल माउंट व्यू में सलाहकार परिषद के सदस्यों के साथ औपचारिक बैठक की थी और उन्हें आश्वासन दिया था कि वह जल्द ही सभी के साथ बैठक करेंगे। अभी प्रशासन के अधिकारी और उप-समिति केसदस्यों के साथ ही बैठक होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह बैठक में रिपोर्ट प्रस्तुत करें कि समितियों की सिफारिशों पर उन्होंने अब तक क्या-क्या कार्रवाई की है। सलाहकार धर्मपाल ने बताया कि वह शुक्रवार को होने वाली बैठक के लिए पहले प्रशासन के स्तर पर एक बैठक करेंगे। इसके बाद प्रशासक को कार्रवाई की रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। बता दें कि आखिरी बार 10 फरवरी 2021 को पूर्व प्रशासक वीपी सिंह बदनौर की अध्यक्षता में सलाहकार परिषद की बैठक हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें