चंडीगढ़। शहर के नए उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने वीरवार को अपना पदभार संभाल लिया है। पदभार संभालने के बाद कहा कि उपायुक्त के रूप में जनता की सेवाओं को और बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। एस्टेट ऑफिस में डिजिटलाइजेशन का काम जल्द पूरा होगा। इसे दूसरे विभागों में भी शुरू किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि समस्याएं प्राथमिकता के आधार पर हल की जाएंगी। शहर की विभिन्न सोसाइटियों, छात्र संगठनों और जन प्रतिनिधियों के विचारों को शामिल कर प्रशासनिक कार्यों में सुधार लाने की कोशिश करेंगे।