फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस नाके पर जब्त बाइक को मालिक दूसरी चाबी लगाकर भागा, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-26 स्थित संत कबीर लाइट प्वाइंट के पास लगे नाके पर जब्त बाइक को चालक दूसरी चाबी से खोलकर फरार हो गया। पुलिस ने नाके पर नंबर प्लेट टेढ़ा होने पर बाइक रुकवाई और कागजात न होने पर बाइक को जब्त कर लिया। सेक्टर-26 थाना पुलिस ने आरोपी बाइक चालक रोहित के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में यातायात पुलिस में तैनात एएसआई सतपाल ने बताया कि सोमवार को उनकी ड्यूटी सेक्टर-26 स्थित संत कबीर लाइट प्वाइंट के पास लगी थी। सुबह करीब साढ़े 11 बजे वहां से हरियाणा नंबर की स्प्लेंडर बाइक गुजर रही थी। नंबर प्लेट टेढ़ा लगा होने पर बाइक को रोका गया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम रोहित बताया। जब उससे बाइक के कागजात मांगे तो वह दिखा न सका। इसके बाद बाइक को जब्त कर चालान काट दिया गया। आरोप है कि थोड़ी ही देर में चालक दूसरी चाबी की मदद से बाइक लेकर फरार हो गया। पुलिस अब बाइक नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें