फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 दिन पहले चंडीगढ़ आए सीआईएसएफ के एसआई ने पत्नी सहित खाया जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। खुड्डा अलीशेर स्थित गुरुद्वारे के पास सीआईएसएफ केउप निरीक्षक और उनकी पत्नी ने विषाक्त पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। दंपती के शव घर में पलंग पर पड़े थे। सेक्टर-11 थाना पुलिस के अनुसार दंपती के शव दो दिन पुराने हैं। मृतक दंपती की पहचान गुरजिंदर सिंह (52) और भूपिंदर कौर (50) के रूप में हुई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जीएमएसएच-16 की मोर्चरी में रखवाया है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही लगेगा। बताया जा रहा है कि ड्यूटी के चलते पंजाब से 10 दिन पहले ही ट्रांसफर होकर गुरजिंदर सिंह चंडीगढ़ आए थे और खुड्डा अलीशेर में किराए पर मकान लिया था।
विज्ञापन

पंजाब केंद्रीय सचिवालय में तैनात गुरजिंदर सिंह कुछ दिनों से अपने रिश्तेदारों का फोन नहीं उठा रहे थे। उनके एक रिश्तेदार चंडीगढ़ पहुंचे, उन्होंने घर के दरवाजे पर लगी डोर बेल बजाई, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अंदर जाकर देखा तो पति-पत्नी पलंग पर बेसुध पड़े थे। घर से काफी दुर्गंध आ रही थी। पुलिस ने तत्काल सीएफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया। उसके बाद शवों को जीएमएसएच-16 अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार गुरजिंदर सिंह और उसकी पत्नी काफी दिनों से परेशान थी। फिलहाल, मौत के कारणों की जांच की जा रही है। सीएफएसएल की टीम ने मौके से जांच के नमूने ले लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें