फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर में देखा दर्दनाक मंजर, अब तीसरी लहर के लिए तैयारी पूरी: धर्मपाल

विज्ञापन
हेल्थ डिपार्टमेंट यूटी और करण गिल्होत्रा फाउंडेशन की ओर से सुखना लेक पर 5000 टीकाकरण पुरे होने की ख़?
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान मैं दिल्ली में था और दर्दनाक मंजर देखा, इसलिए सभी शहरवासियों को कोरोना के टीके की दोनों खुराक लगवानी चाहिए, क्योंकि यही एकमात्र इलाज है। यह कहना है यूटी प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल का। वह बुधवार को यूनाइटेड सिख और करण गिल्होत्रा फाउंडेशन की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे।
विज्ञापन

सुखना लेक के मुख्य प्रवेश द्वार पर यूनाइटेड सिख और करण गिल्होत्रा फाउंडेशन की ओर से बीते डेढ़ महीने से एक टीकाकरण शिविर लगाया गया है। इस शिविर में बुधवार तक 5000 लोगों को टीका लगाया जा चुका है, जिसकी खुशी में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल, अभिनेता जिम्मी शेरगिल, समाजसेवी करण गिल्होत्रा और चंडीगढ़ के एसएसपी कुलदीप चहल शामिल हुए और केक काटा।
धर्मपाल ने यूनाइटेड सिख व करण गिल्होत्रा की तारीफ की और कहा कि उन्होंने भी कई बार यहां आकर देखा है। यहां बहुत ही अच्छे तरीके से लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। प्रशासक के सलाहकार ने कहा कि चंडीगढ़ आने के बाद उन्होंने सबसे पहले इस बात पर ध्यान दिया कि अगर तीसरी लहर आए तो हम उसके लिए पूरी तरह से तैयार रहें। इसके लिए अस्पतालों में ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए प्लांट की स्थापना की गई, क्योंकि दूसरी लहर में सबसे ज्यादा मारामारी ऑक्सीजन के लिए हुई थी। साथ ही कोविड दवाओं के बफर स्टॉक की भी व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से चंडीगढ़ प्रशासन कोरोना की तीसरी लहर से लड़ने के लिए तैयार हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा बचाव टीकाकरण है। अगर लोगों ने वैक्सीन लगवा ली तो किसी भी चीज की जरूरत नही होगी।
विज्ञापन

इस महीने 10 हजार लोगों को लगाएंगे टीका : करण गिल्होत्रा
करण गिल्होत्रा फाउंडेशन की तरफ से धर्मपाल को बताया गया कि उन्होंने लक्ष्य रखा है कि सितंबर महीने में वह कुल 10 हजार लोगों को टीका लगाएंगे। यूनाइटेड सिख के अमरदीप सिंह ने बताया कि शुरुआती दौर में टीकाकरण की संख्या प्रतिदिन 60-70 के बीच थी, जो बाद में बढ़कर 170 तक पहुंच गई। टीकाकरण केंद्र पर आने वालें लोगों के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। लेक के विभिन्न हिस्सों व आसपास के इलाकों में जाकर लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने बताया कि संस्था ने कोरोना की दूसरी लहर के दौरान भी उन्होंने सैकड़ों लोगों की मदद की और कई लोगों तक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर पहुंचाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें