फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सीईटी की परीक्षा संपन्न, दूसरे दिन 22 हजार अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) की ओर से आयोजित दो दिवसीय कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) की परीक्षा रविवार को शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। शहर के 44 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में अंतिम दिन 22 हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। सुबह पहली शिफ्ट में परीक्षा सुबह 10 से 11.45 बजे तक हुई। वहीं, दूसरी शिफ्ट में परीक्षा दोपहर बाद 3.15 बजे से शाम 5 बजे तक हुई। डीसी मोनिका गुप्ता ने बताया कि दो दिन में परीक्षा मेंं कुल 42 हजार अभ्यर्थियों ने फाॅर्म भरा था। पंचकूला में शनिवार और रविवार को 39,200 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

पंचकूला के 34 स्कूलों में करनाल और कैथल के विद्यार्थियों के सीईटी सेंटर बनाए गए थे। सेंटर में आने वाले विद्यार्थियों को पहले सेक्टर-5 धरनास्थल पर बनाए गए अस्थायी बस स्टैंड पर लाया गया। इसके बाद उन्हेंं पंचकूला प्रशासन की ओर से सेंटर के 12 रूटोंं पर ले जाया गया। इसके लिए प्रशासन ने शहर के स्कूलों की 108 बसों को संचालन किया। परीक्षा केंद्रों से लेकर बसों की व्यवस्था के लिए जिले में 40 ड्यूटी मजिस्ट्रेट, 800 प्रशासनिक कर्मचारी और 550 से ज्यादा पुलिसकर्मी की ड्यूटी लगी हुई थी।
बॉक्स -
पेपर में पढ़े हुए प्रश्न आए
पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-15 में सीईटी का एग्जाम देने आई परीक्षार्थी आशिमा ने बताया कि पेपर सरल था। पेपर मेंं हिंदी, अंग्रेजी, कंप्यूटर और रीजनिंग का पेपर आसान रहा है। वहीं, अमन ने बताया कि पेपर मेंं तैयारी करने के दौरान हरियाणा की योजनाओंं के प्रश्न अधिक आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें