फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतर पुलिस व्यवस्था के लिए अपग्रेड होगा सीसीटीएनएस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने पुलिस को अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए क्राइम एंड क्रिमिनल्स ट्रैकिंग नेटवर्क सिस्टम (सीसीटीएनएस) को अपग्रेड करने का निर्णय लिया है। मुख्य सचिव संजीव कौशल ने सोमवार को चंडीगढ़ में 20वीं राज्य शीर्ष समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह मंजूरी दी।
विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एएस चावला ने बैठक के दौरान सीसीटीएनएस की कार्य प्रणाली से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सिस्टम को अपग्रेड करने से सीसीटीएनएस की दक्षता में सुधार होगा, जिससे बेहतर पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित होगी। गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा ने सीसीटीएनएस के मौजूदा कामकाज में सुधार के लिए सुझाव दिए ताकि सिस्टम में पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके। हरियाणा पुलिस को 100 प्रतिशत अंकों के साथ देशभर में प्रगति डैशबोर्ड रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। इससे पहले जून में भी प्रथम स्थान प्राप्त हुआ था, इसके बाद नौ महीनों में से 6 महीनों में हरियाणा पहले स्थान पर रहा।
मुख्य सचिव ने पुलिस विभाग के सामूहिक प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग का मुख्य उद्देश्य कानून व्यवस्था बनाए रखना है। पुलिस विभाग को निरंतर अपने कौशल में सुधार जारी रखना चाहिए ताकि राज्य के लोगों को बेहतर से बेहतर सेवाएं प्रदान की जा सकें। पुलिस महानिदेशक पीके अग्रवाल भी बैठक में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें