फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट मारकर सिर फोड़ने के मामले में दो पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। इंडस्ट्रियल एरिया फेस-2 में अहाते के बाहर व्यक्ति के सिर पर ईंट मारकर सिर फोड़ने के मामले में दो पर केस दर्ज किया गया है। सेक्टर-20 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अंबल सिंह विष्ट ने पुलिस को बताया कि वह 28 अगस्त केे दोपहर बाद साढ़े तीन बजे अपने दोस्त आनंद नेगी के साथ इंडस्ट्रियल एरिया फेस-2 के अहाते में बैठै थे। वहीं, दूसरी टेबल पर आरोपी अमानत और बहरा सहित छह लोग शराब पी रहे थे। इसी बीच एसी चलाने को लेकर अहाता के मैनेजर संदीप के साथ अमानत और बहरा की कहासुनी हो गई। इस पर अबल सिंह विष्ट ने बीच बचाव करते हुए आरोपियों को अलग कर दिया था। दूसरी बेंच पर बैठे आरोपी अहाता के बाहर आ गए। जब अंबल सिंह विष्ट आहाता के बाहर आए तो उनके साथ आरोपी अमानत और बहरा ने मारपीट करते हुए सिर पर ईंट मार दी। इनसे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं। उन्हें भागते हुए दोनों ने जान से मारने की धमकी दी।
घायल हालत में अंबल सिंह विष्ट सेक्टर-6 सिविल अस्पताल गए। वहां पर उनकी मेडिकल रिपोर्ट बनाई गई। पुलिस ने एमएलआर और अंबल सिंह विष्ट के बयान पर केस दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस ने ठेके के बाहर मारपीट के मामले की सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है। पुलिस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें