फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कैप्टन और जाखड़ भाजपा की प्रदेश चुनाव कमेटी में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के साथ विचार-विमर्श के बाद पंजाब भाजपा के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने बुधवार को भाजपा प्रादेशिक अनुशासन कमेटी और प्रादेशिक चुनाव कमेटी की घोषणा करने के साथ ही विशेष आमंत्रित सदस्यों के नामों का एलान भी कर दिया।
विज्ञापन

इस संबंध में पंजाब भाजपा के प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की ओर से प्रादेशिक अनुशासन कमेटी में 6 सदस्य, चुनाव कमेटी में 15 सदस्य और राष्ट्रीय नेतृत्व से 3 विशेष आमंत्रित सदस्यों के नामों की घोषणा की गई है। अनुशासन कमेटी में विनोद शर्मा, निधड़क सिंह बराड़, केवल कुमार, वरिंदर कौर, डॉ. जसविंदर सिंह ढिल्लों और अरुणेश शाकर को शामिल किया गया है।
चुनाव कमेटी में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, संगठन महामंत्री श्रीनिवासुलू, राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ, केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, अविनाश राय खन्ना, कैप्टन अमरिंदर सिंह, सुनील जाखड़, मनोरंजन कालिया, हरजीत सिंह गरेवाल, तीक्ष्ण सूद, राणा गुरमीत सिंह सोढी, सरबजीत सिंह विर्क, केवल सिंह ढिल्लों, राज कुमार वेरका और महिला मोर्चा अध्यक्षा मीनू सेठी को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

जीवन गुप्ता ने बताया कि इनके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, पंजाब भाजपा प्रभारी विजय रुपाणी और प्रदेश भाजपा सह-प्रभारी डॉ. नरेंदर सिंह रैना विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें