संवाद न्यूज एजेंसी
जीरा (फिरोजपुर)। गांव बंडाला (बड़ाना) में रंजिशन दोनों पक्षों में गोलियां चलने से पांच लोग जख्मी हो गए। दोनों पक्षों के जख्मी सिविल अस्पताल पहुंचे तो वहां भी झगड़ पड़े। आरोपियों ने अस्पताल में तोड़फोड़ की। डाक्टरों ने भागकर अपनी जान बचाई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण पाया।
पुलिस का कहना है कि उक्त गांव में दो पक्षों की रंजिश है। कुछे दिन पूर्व उक्त लोग किसी बात पर झगड़ पड़े। दोनों पक्षों को थाने भी बुलाया गया था, लेकिन आए नहीं। अब फिर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया और गोलियां भी चली हैं। करीब पांच घायल अस्पताल में दाखिल है। मामले की तफ्तीश की जा रही है। उधर, अस्पताल के डाॅक्टर का कहना है कि उनके पास पहले एक पक्ष के जख्मी लोग आए थे, उनका इलाज चल रहा था। बाद दूसरे पक्ष के लोग भी आ गए। उक्त लोग अस्पताल में ही लड़ने लगे। अस्पताल का सामान और अस्पताल के दरवाजे तोड़ दिए। डाॅक्टर ने कहा कि अस्पताल में जगरूप सिंह, चन्नन, गुरविंदर सिंह व शमशेर सिंह दाखिल हैं। कुछ को फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।