फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट देश में महिलाओं की स्थिति सुधारने में सहायक होगा : कटारिया

विज्ञापन
बंतो कटारिया। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
पंचकूला। गेल में स्वतंत्र निदेशक एवं भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया ने 2021-22 के बजट को महिलाओं के लिए बहुत अच्छा बताया है। बजट की सराहना कर उन्होंने इसे महिलाओं, गरीबों, मजदूरों और आमजन का बजट बताया है। बजट में कोविड काल की चुनौतियों के बावजूद कोई नया टैक्स न लगाए जाने पर उन्होंने वित्तमंत्री का धन्यवाद किया है।
विज्ञापन

कटारिया ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में गैस पाइप लाइन परियोजना और देश में 100 नए शहरों में शहरी गैस वितरण नेटवर्क के प्रस्ताव पर भी खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि देश के विकास और प्रगति में महिलाओं की बड़ी भूमिका है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने कोविड वैक्सीन के लिए 35000 करोड़ के बजट आवंटन और स्वास्थ्य बजट में लगभग 130 प्रतिशत की वृद्धि को वित्त मंत्री की दूरदर्शिता बताकर उनकी प्रशंसा की है।
जल जीवन मिशन (शहरी) के लिए बजट प्रावधान करने और ग्रामीण क्षेत्रों में जल जीवन मिशन की प्रगति पर भी उन्होंने अपनी खुशी जाहिर की है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में इंफ्रास्ट्रक्चर की मजबूती के लिए 40 हजार करोड़ के बजट आवंटन करने को उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का सूचक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें