फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सरकारी स्कूल में ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता कार्यक्रम, 80 महिलाओं ने लिया हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
विशेषज्ञों ने बताए लक्षण व बचाव के उपाय, मुफ्त स्वास्थ्य सेवाओं की दी जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। खड़क मंगोली स्थित सरकारी प्राइमरी स्कूल में महिलाओं के लिए ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें करीब 80 महिलाओं और लड़कियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने बीमारी के लक्षण, बचाव और समय पर जांच के महत्व पर जानकारी दी।
कार्यक्रम का आयोजन स्वर्गीय शकुंतला देवी मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट ने ‘प्रोजेक्ट हम है ना’ के तहत किया। इसमें मुख्य अतिथि पूर्व मेयर उपिंदर कौर आहलूवालिया रहीं। ट्रस्ट के फाउंडर मनोज बामनिया की देखरेख में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता के रूप में चंडीगढ़ से व्हाइट फाउंडेशन चैरिटेबल समिति की काउंसलर डॉ. मीणा चड्ढा ने महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर के शुरुआती लक्षणों, बचाव और समय पर जांच कराने के महत्व के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन

पाली हेल्थ क्लीनिक, मजरी चौक से हेल्थ इंस्पेक्टर कृष्ण देराज अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। उन्होंने महिलाओं को उपलब्ध मुफ्त इंजेक्शन और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी।
इस दौरान वॉलंटियर संजय, लवलीन गौतम और कमलेश सहित अन्य सहयोगी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें