फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान शिविरः सेक्टर-1 गवर्नमेंट कॉलेज में लगाया शिविर, 55 लोगों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-1 गवर्नमेंट कॉलेज में शनिवार को यूथ रेडक्रॉस, एनएसएस इकाई द्वारा सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल, ब्लड कनेक्ट फाउंडेशन, विश्वास फाउंडेशन और अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से रक्तदान कैंप का आयोजन किया गया। इसमें 55 लोगों ने उत्साह के साथ रक्तदान किया। कैंप का शुभारंभ अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के प्रधान सचिव विनीत गर्ग ने किया। कैंप में विनीत गर्ग ने रक्तदान कर रहे विद्यार्थियों का बैज लगाकर हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

कॉलेज की प्राचार्या डॉ. डॉक्टर अर्चना मिश्रा ने कैंप में विद्यार्थियों को समय-समय पर रक्तदान करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि आज हम सब शिक्षित और सभ्य समाज के नागरिक हैं। जो न केवल अपना बल्कि दूसरे के भले के लिए भी सोचते हैं। ऐसे में इस पुनीत कार्य में रक्तदान कर लोगों को जीवनदान देने में मदद करनी चाहिए। कैंप का आयोजन कॉलेज की एनएसएस इकाई, यूथ रेडक्रास प्रभारी डॉ. राकेश पाठक के संयोजन में किया गया।
रक्तदान कैंप के आयोजन में विश्वास फाउंडेशन के मुल्कराज मनोचा, श्याम सुंदर साहनी, सविता सहित ब्लड कनेक्ट फाउंडेशन और आश्रय ट्रस्ट से हरितांशु, संयम, कार्तिक, आशना, इंदू का विशेष सहयोग रहा। रक्तदान कैंप में कॉलेज के विभिन्न संकायों के प्राध्यापकों, एनएसएस, यूथ रेडक्रॉस के स्वयंसेवियों सहित अन्य विद्यार्थियों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें