फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि, उद्योग और जीएसटी सरलीकरण को लेकर दिए सुझाव

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। बजट को लेकर मुख्यमंत्री के साथ वर्चुअल बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कृषि, उद्योग समेत जीएसटी के सरलीकरण को लेकर सुझाव दिए। प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ समेत 56 प्रतिनिधियों ने विभिन्न वर्गों के कल्याण के संबंध में अपने सुझाव दिए। बैठक का संचालन करते हुए रश्मि खेत्रपाल ने गुरुग्राम में और सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात रखी।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने एससी व बीसी वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए सुझाव रखे। पूर्व मंत्री कविता जैन और पर्यावरण प्रमुख नवीन गोयल ने मुख्यमंत्री के सामने व्यापारियों के कल्याण के लिए कुछ योजनाओं को रखा।
जीएसटी के सरलीकरण के संबंध में भी इन वक्ताओं ने अपने सुझाव मुख्यमंत्री को दिए। अधिवक्ता वर्ग के लिए ठाकुर विक्रम सिंह और प्रवीण जोड़ा और पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी ने छोटे किसानों के लिए अधिक आय के साधन बनाने समेत आयुष्मान योजना के दायरा बढ़ाने की बात रखी। योगेश्वर दत्त ने खिलाड़ियों के लिए योजनाओं की बात कही। स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से डॉ. राकेश कुमार ने और पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कर्नल आर सुहाग ने सुझाव दिए। एनआरआई प्रमुख संदीप देसवाल ने सुझाव रखे, जबकि स्वाति यादव ने और प्रवीण खुराना ने शिक्षा नीति के कई मामले रखे। पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल व मेघराज गुप्ता ने भी अपने सुझाव मुख्यमंत्री के सामने रखे। प्रदेश के उद्योग वाले क्षेत्रों के लिये उन्होंने विशेष जरुरतों के सुझाव रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें