फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का केजरीवाल पर हमला- अन्ना की पीठ में घोंपा छुरा, अब मान की बारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी ने आप के सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर सीधे सियासी हमला बोल दिया है। भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता शाजिया इल्मी ने कहा है कि केजरीवाल अन्ना हजारे की पीठ में छुरा घोंप चुके हैं अब पंजाब में भगवंत मान की तैयारी है। उन्होंने केजरीवाल को आकस्मिक नेता बताते हुए आरोप लगाया कि आप में टिकटों को बेचे जाने को लेकर किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल पहले ही खुलासा कर चुके हैं।
विज्ञापन

चंडीगढ़ में बुधवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए इल्मी ने कहा कि यह वही केजरीवाल हैं जिन्हें सुरक्षा या बंगला नहीं चाहिए था, लेकिन अब उन्हें सब कुछ चाहिए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के सदस्य अब खुश हैं, लेकिन जल्द ही उनकी खुशी निराशा में बदल जाएगी। केजरीवाल पंजाब में सभी पार्टी नेताओं को धोखा देने में सफल रहे हैं। शाजिया इल्मी ने पंजाब के लोगों को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा किए जा रहे झूठे वादों और चुनाव जीतने के लिए पेश किए जा रहे झूठे एजेंडे के खिलाफ चेतावनी दी है।
इल्मी ने कहा कि केजरीवाल जो दावे कर रहे हैं, उन पर भरोसा करने से पहले पंजाब के लोगों को दिल्ली के लोगों से जांच करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सत्ता के भूखे और तानाशाह हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि केजरीवाल द्वारा दिल्ली को लेकर किए गए सभी दावे झूठे और मनगढ़ंत हैं। उन्होंने लोगों से स्मार्ट स्कूलों और अस्पतालों के बारे में उनके द्वारा किए जा रहे दावों की जांच करने के लिए कहा जो पंजाब के लोगों को धोखा देने का प्रयास हैं। उन्होंने केजरीवाल द्वारा तैयार किए जा रहे चुनाव पूर्व प्रचार के खिलाफ भी लोगों को चेतावनी दी, जिसके तहत वह दावे करते हैं कि उनकी पार्टी जीत रही है, जबकि वह दृश्य में कहीं भी नहीं होते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें