फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम का काफिला रोकने पर भाजपा ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पंजाब में प्रधानमंत्री का काफिला रोके जाने के विरोध में विधानसभा क्षेत्र में भी भाजपाई सड़क पर उतरे। इस दौरान उन्होंने पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसका नेतृत्व हरियाणा भाजपा प्रवक्ता रंजीता मेहता ने किया। वहीं, पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

रंजीता मेहता ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस की सरकार ने प्रधानमंत्री के काफिले को रोककर प्रोटोकोल की धज्जियां उड़ा दीं, जिसे नाम दिया जा रहा है कि किसानों ने काफिले को रोका। काफिले को रोकने वाले उन लोगों को चिह्नित किया जाए। क्योंकि यह प्रजातंत्र और लोकतंत्र के खिलाफ है। देश का किसान ऐसा नहीं कर सकता है। यह पंजाब की कांग्रेस पार्टी की सरकार का कारनामा है। अगर कांग्रेस को लड़ना है तो चुनाव में आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें