फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर-21 डिस्पेंसरी के बाहर एएनएम से बैग छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। डिस्पेंसरी में वैक्सीन जमा कराने आई एनएनएम महिला कर्मी से बदमाशों ने उसके सहकर्मी का बैग छीन लिया। बैग में मोबाइल फोन, चार हजार रुपये, एक सोने की चेन और दो एटीएम थे। महिला की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की धर पकड़ के लिए सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

शिव शक्ति कॉलोनी पिंजौर निवासी महिला रीना और वीरा सेक्टर-20 डिस्पेंसरी में बतौर एएनएम कार्यरत हैं। रीना के साथ वीरा सेक्टर-21 डिस्पेंसरी में वैक्सीन जमा कराने गई थी। रीना अपना बैग वीरा को थमाकर वैक्सीन जमा कराने लगी थी। इसी बीच सेक्टर-21 डिस्पेंसरी के बाहर बदमाश वीरा से बैग छीनकर फरार हो गए। वीरा ने बताया कि उसने शोर मचाया लेकिन जब तक लोग आते बदमाश फरार हो गए थे। रीना का कहना है कि उसके बैग में फोन, चार हजार रुपये और एक सोने की चेन, बैंक के दो एटीएम भी थे। सेक्टर -20 पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें