फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफ पर हमला : पुलिस को आरोपियों की पहचान कर जानकारी दें -डीसीपी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-8 स्थित मां लक्ष्मी ज्वैलर्स में घुसकर सराफ संदीप वर्मा पर हमला करने मामले में आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। मामले में पुलिस की तीन टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। रविवार को क्राइम ब्रांच सेक्टर-19, 26 और पंचकूला डिटेक्टिव स्टाफ सेक्टर-25 की टीमों ने आरोपियों की तलाश में अलग-अलग जगह छापा मारा।
विज्ञापन

इसी कड़ी में टीम ने शहर के अभयपुर और शक के आधार पर पिंजौर और कालका सहित कई जगह दबिश दी। पंचकूला पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा ने लोगों से अपील की है कि लोग इन तस्वीरों में भाग रहे आरोपियों की पहचान कर पुलिस को जानकारी दें। पुलिस आरोपियों की तलाश में सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी सेक्टर-8 से ऑटो लेकर रविदास चौक तक आए। इसके बाद अलग अलग सेक्टरों की तरफ भाग गए। पुलिस बदमाशों की वायरल तस्वीरें लोगों को दिखाकर पहचान करने में जुटी है।
सेक्टर-8 स्थित मां लक्ष्मी ज्वैलर्स की दुकान में शनिवार को दिनदहाड़े घुसकर तीन लुटेरों ने संदीप वर्मा को घायल कर दिया था। इसमें संदीप वर्मा घायल हो गए थे। घायल होने के बाद अब उनकी हालत खतरे से बाहर है। अभी सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों की टीम ने बताया कि उन्हें दो दिन में डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस की तरफ से जांच जारी है। आरोपियों की तस्वीरें सामने आने के बाद पुलिस लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। - मोहित हांडा, डीसीपी पंचकूला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें